Site icon Dainik Savera Times

अमरोहा के सांसद दानिश अली बसपा से निलंबित

लखनऊः बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश के अमरोहा से सांसद दानिश अली को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण शनिवार को पार्टी से निलंबित कर दिया। बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने इसकी जानकारी दी। सतीश चंद्र मिश्र द्वारा सांसद दानिश अली को लिखे पत्र की एक प्रति मीडिया को भी जारी की गई।

Exit mobile version