Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

वायु सेना का IL-76 परिवहन विमान लद्दाख के न्योमा एयरबेस पर उतरा

November 8, 2026

वायु सेना का IL-76 परिवहन विमान लद्दाख के न्योमा एयरबेस पर उतरा

नई दिल्ली : रूस निर्मित भारतीय वायु सेना का आईएल-76 परिवहन विमान लद्दाख के न्योमा एयरबेस पर सफलतापूर्वक उतरा, जिसके साथ ही उसने विश्व में किसी भी स्थान पर सर्वाधिक ऊंचाई पर उतरने का रिकॉर्ड बनाया है। यह एयरबेस चीन के साथ लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। भारतीय वायु सेना ने इस लैंडिंग को विमान की एक विशेषता बताया, जो इसके चालक दल के ‘असाधारण कौशल, सटीकता और पेशेवर दक्षता’ को प्रदर्शित करता है।

यह एयरबेस 13,629 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। सामरिक महत्व के इस एयरबेस पर पिछले साल नवंबर में उड़ान परिचालन शुरू किया गया था। इस एयरबेस से लड़ाकू विमान, हैलीकॉप्टर और परिवहन विमानों का परिचालन किया जा सकता है। यह लद्दाख में इस तरह का चौथा वायु सेना अड्डा है। बाकी 3 लेह, कारगिल और थोइस में स्थित हैं। कारगिल हवाई पट्टी लगभग 10,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें