Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

यात्री से मारपीट करने के आरोप में एयर इंडिया एक्सप्रैस का पायलट गिरफ्तार

December 30, 2025

यात्री से मारपीट करने के आरोप में एयर इंडिया एक्सप्रैस का पायलट गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर एक यात्री पर हमला करने के आरोप में एयर इंडिया एक्सप्रैस के एक ‘ऑफ-ड्यूटी’ पायलट को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने बताया कि कैप्टन वीरेंद्र सेजवाल जांच में शामिल हुए और अधिकारी ने उनसे पूछताछ की थी। मामला दर्ज होने के बाद जांच प्रक्रिया के दौरान, संबंधित सीसीटीवी फुटेज एकत्र किए गए और बयान दर्ज किए गए। आरोपी को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सेजवाल के खिलाफ 19 दिसंबर को टर्मिनल-1 की सुरक्षा चौकी के पास हुई हिंसा के संबंध में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 115 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 126 (गलत तरीके से रोकना) और 351 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें