श्रावस्ती (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में एक मंदिर के पास इफ्तार पार्टी करने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें-
Assam Elections 2026: TMC ने जारी की पहली सूची, 17 सीटों पर उम्मीदवार किए घोषित
चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, IPL 2026 से बाहर हुआ ये दिग्गज खिलाड़ी
‘कायरो अमेरिका इस बात को याद रखेगा’, होर्मुज संकट पर साथ न देने पर NATO पर भड़के ट्रंप
यह घटना श्रावस्ती के सिरसिया थाना क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा के पास स्थित सोनपथरी मंदिर और बाबा के आश्रम के पास की है। जानकारी के अनुसार, रमजान के आखिरी दिनों में कुछ लोग वहां रोजा खोलने (इफ्तार) के लिए पहुंचे थे। वायरल वीडियो में करीब 15-20 लोग इफ्तार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि उन्होंने मंदिर के पास मांसाहारी भोजन किया और उसके बचे हुए हिस्से पास की झील में फेंक दिए। बताया जा रहा है कि इसी झील के पानी का इस्तेमाल मंदिर में भोजन बनाने के लिए किया जाता है।
The video of the Iftar that has now triggered FIR and arrest of four men in UP’s Shravasti. A temple priest registered complaint that nov-veg items were discarded in the nullah used for drinking, cooking food and washing temple idols. pic.twitter.com/JfIeRdJ45Y https://t.co/0HgsJ2JGUj
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) March 21, 2026
जैसे ही यह वीडियो सामने आया, स्थानीय लोगों और धार्मिक संगठनों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई। उनका कहना है कि इससे उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है, क्योंकि यह स्थान पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यक्रमों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।
मंदिर के पुजारी शरणानंद महाराज की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस अधिकारी सतीश कुमार के अनुसार, 19 मार्च को मिली शिकायत और वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार लोगों जमाल, इरफान, इमरान और जहीर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इन सभी पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया है। साथ ही, पुलिस अन्य लोगों की पहचान करने में भी जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी जांच की जा रही है और यदि अन्य लोग भी दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...