नेशनल डेस्क: लखीमपुर खीरी के धौरहरा थाना क्षेत्र में सवारियों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 5 घायल हो गए। घायलों का इलाज किया जा रहा है।
सभी लोग रात करीब 12:45 बजे धौरहरा से धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर अपने गांव ऊंचगांव वापस लौट रहे थे। घने कोहरे के कारण बसंतापुर पुलिया के पास टेंपो पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) धौरहरा पहुंचाया।
सीएचसी में चिकित्सकों ने खुशबू (12 वर्ष), अबू तालिब (5 वर्ष) और अजरा (2 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। घायलों में किस्मतुन (45 वर्ष), साकिया (20 वर्ष), सादिया (22 वर्ष), निदा (10 वर्ष), अकील (18 वर्ष) निवासी ऊंचगांव थाना खमरिया तथा टेंपो चालक इसराइल उर्फ जीशान (30 वर्ष) निवासी ग्राम रसूलपुर थाना खमरिया शामिल हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय लखीमपुर खीरी रेफर कर दिया, जहां जीशान ने दम तोड़ दिया।
Video: Surajkund Mela मामला: परिजन आए सामने

