Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

आंध्र प्रदेश के CM N. Chandrababu Naidu ने प्रधानमंत्री Modi से की मुलाकात

August 18, 2024

आंध्र प्रदेश के CM N. Chandrababu Naidu ने प्रधानमंत्री Modi से की मुलाकात

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान सीएम नायडू ने पीएम मोदी से पोलावरम सिंचाई परियोजना और राज्य की राजधानी अमरावती शहर के विकास के लिए शीघ्र धन जारी करने की मांग की। साथ ही केंद्रीय बजट में अमरावती के विकास के लिए घोषित 15000 करोड़ रुपये के आवंटन के लिए आभार व्यक्त किया। दिल्ली की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान, सीएम नायडू ने गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल के साथ भी बैठकें कीं। इन बैठकों में टीडीपी के कुछ सांसद और केंद्रीय मंत्री के राममोहन नायडू और पेम्मासानी चंद्रशेखर मुख्यमंत्री के साथ थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें