नेशनल डेस्क: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू 19 से 23 जनवरी तक दावोस में आयोजित होने वाले विश्व आर्थिक मंच (WEF) की वार्षिक बैठक 2026 में आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
ये भी पढ़ें: Vande Mataram: ‘बताओ, पार्टी में कितने सोशलिस्ट और सेक्युलर बचे?’, अखिलेश यादव का BJP पर तंज
प्रधान सचिव एस सुरेश कुमार ने बताया कि स्विट्जरलैंड में विश्व आíथक मंच की बैठक में हिस्सा लेने वाले प्रतिनिधिमंडल में आईटी मंत्री नारा लोकेश, उद्योग मंत्री टी जी भरत, मुख्यमंत्री के सचिव कार्तिकेय मिश्रा और उद्योग सचिव एन युवराज शामिल होंगे। आईटी सचिव भास्कर कटमनेनी और उद्योग निदेशक शुभम बंसल भी प्रतिनिधिमंडल के सदस्य होंगे। इसमें एक पैरामेडिक और एक सुरक्षा अधिकारी भी शामिल होंगे।
लेजेंड ही मैन Dharmendra को Kullu में कलाकारों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल 19 से 23 जनवरी तक स्विट्जरलैंड के दावोस की यात्र करेगा। स्विट्जरलैंड दौरे का खर्च आंध्र प्रदेश आíथक विकास बोर्ड वहन करेगा।

