Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

High Court Recruitment 2026: 10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए सुनहरा अवसर… इन 300 पदों पर निकली भर्ती, जानें Details

March 28, 2026

High Court Recruitment 2026: 10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए सुनहरा अवसर… इन 300 पदों पर निकली भर्ती, जानें Details

High Court Recruitment 2026: आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका दिया है। बता दें कि कोर्ट ने विभिन्न विभागों में कुल 300 पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट और तकनीकी योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

कब से शुरू होंगे आवेदन?

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 मार्च 2026 से शुरू होंगे। इच्छुक उम्मीदवार 19 अप्रैल 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद किसी भी प्रकार का फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए समय सीमा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

किन-किन पदों पर होगी भर्ती?

इस अभियान के तहत कुल 13 प्रकार के पद शामिल किए गए हैं। इनमें असिस्टेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर, टाइपिस्ट, कॉपीस्ट, कंप्यूटर ऑपरेटर, एग्जामिनर, ऑफिस सबऑर्डिनेट, स्टेनोग्राफर और लाइब्रेरियन जैसे कई पद शामिल हैं। अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है।

ये भी पढ़ें:

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवारों को आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां “Recruitment” या “Latest Notifications” सेक्शन में जाकर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद “Apply Online” विकल्प चुनकर पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के दौरान नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करनी होगी।

लॉगिन करने के बाद उम्मीदवार आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें। साथ ही फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। यदि आवेदन शुल्क लागू हो, तो उसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें। अंत में फॉर्म सबमिट कर कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।

ये भी देखें :

चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी

चयन प्रक्रिया, परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें