Site icon Dainik Savera Times

Andhra Train Accident: ‘कई बहुमूल्य जानें चली गईं’…मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्रेन हादसे को लेकर जताया दुख

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में ट्रेन हादसे को लेकर दुःख व्यक्त किया है। जिस दौरान उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा- आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में ट्रेन के पटरी से उतरने की त्रासदी के बारे में जानकर बेहद दुख हुआ, जहां बहुमूल्य जिंदगियां चली गईं और कई लोग घायल हो गए। शोक संतप्त परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएँ। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से हर संभव मदद करने का अनुरोध करता हूं।’ ऐसा लगता है कि बालासोर ट्रेन हादसे के बाद केंद्र सरकार के सुरक्षा के सारे दावे हवा हो गए हैं। धूमधाम और प्रचार के साथ ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने का वही उत्साह रेलवे सुरक्षा और करोड़ों दैनिक यात्रियों की भलाई की दिशा में कार्रवाई में भी दिखाया जाना चाहिए।

Exit mobile version