विज्ञापन

अनीता कुंडू करेगी नेपाल के माउंट अन्नपूर्णा की चढ़ाई, जानें इनके बारे में सब कुछ

नेशनल डेस्क : भारत की प्रतिष्ठित पर्वतारोही और मोटिवेशनल स्पीकर अनीता कुंडू आगामी 25 मार्च 2025 को नेपाल स्थित अन्नपूर्णा पर्वत (8,091 मीटर) पर चढ़ाई के लिए रवाना होंगी। यह चुनौतीपूर्ण अभियान लगभग एक माह तक चलेगा, जहां वे कठोर परिस्थितियों का सामना करते हुए इस दुर्गम शिखर पर भारत का तिरंगा फहराने का लक्ष्य.

- विज्ञापन -

नेशनल डेस्क : भारत की प्रतिष्ठित पर्वतारोही और मोटिवेशनल स्पीकर अनीता कुंडू आगामी 25 मार्च 2025 को नेपाल स्थित अन्नपूर्णा पर्वत (8,091 मीटर) पर चढ़ाई के लिए रवाना होंगी। यह चुनौतीपूर्ण अभियान लगभग एक माह तक चलेगा, जहां वे कठोर परिस्थितियों का सामना करते हुए इस दुर्गम शिखर पर भारत का तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखती हैं।

“नशा मुक्त हरियाणा” थीम

अनीता कुंडू का यह अभियान केवल एक पर्वतारोहण मिशन नहीं, बल्कि एक सामाजिक जागरूकता पहल भी है। इस वर्ष उनके अभियान की थीम “नशा मुक्त हरियाणा” रखी गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से बचने और एक स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उनका संदेश स्पष्ट है कि “स्वस्थ शरीर और मजबूत मन से ही ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है। नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे समाज को कमजोर करता है।” वे युवाओं को खेलों, एडवेंचर स्पोर्ट्स और फिटनेस से जोड़कर उनकी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने का आह्वान करती हैं।

अनीता कुंडू की उपलब्धियां और सम्मान

पर्वतारोहण में ऐतिहासिक उपलब्धियां।
माउंट एवरेस्ट (8,848 मीटर) पर तीन बार विजय।
2013 में नेपाल मार्ग से एवरेस्ट फतह करने वाली हरियाणा की पहली महिला बनीं।
2017 में तिब्बत (चीन) मार्ग से चढ़ाई करके नेपाल और तिब्बत दोनों तरफ से एवरेस्ट फतह करने वाली भारत की पहली महिला बनीं।
2019 में पूरे विश्व के पर्वतारोहियों का नेतृत्व करते हुए माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया

सात महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों (Seven Summits) को सफलतापूर्वक पूरा करने वाली भारत की अग्रणी पर्वतारोही

माउंट एवरेस्ट (8,848 मीटर) – एशिया
माउंट एकोनकागुआ (6,961 मीटर) – दक्षिण अमेरिका
माउंट किलिमंजारो (5,895 मीटर) – अफ्रीका
माउंट एल्ब्रस (5,642 मीटर) – यूरोप
माउंट विंसन (4,892 मीटर) – अंटार्कटिका
माउंट कोज़ीयसको (2,228 मीटर) – ऑस्ट्रेलिया

अन्य प्रतिष्ठित पर्वत शिखरों पर विजय

माउंट मकालू (8,485 मीटर) – विश्व का पांचवां सबसे ऊंचा पर्वत
माउंट मनास्लु (8163 मीटर ) – दुनिया का आठवां सबसे ऊंचा पर्वत

सम्मान और पुरस्कार

“तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार” (Tenzing Norgay National Adventure Award) – 2020

यह भारत का सर्वोच्च पुरस्कार है जो पर्वतारोहण, साहसिक खेलों और अन्वेषण में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। यह पुरस्कार आमतौर पर सेना, नौसेना या वायुसेना के पूरे दल को दिया जाता है, लेकिन अनीता कुंडू को व्यक्तिगत रूप से यह सम्मान प्राप्त हुआ।

“बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान की ब्रांड एंबेसडर – हरियाणा सरकार
हरियाणा सरकार द्वारा “राज्य स्तरीय खेल पुरस्कार”
भारतीय सेना, ITBP और BSF द्वारा विशेष सम्मान
भारतीय सेना, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) और सीमा सुरक्षा बल (BSF) द्वारा पर्वतारोहण और राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए कई विशेष पुरस्कारों से सम्मानित।
हरियाणा सरकार द्वारा कल्पना चावला, नारी शक्ति, सर्वोत्तम महिला मुख्यमंत्री अवार्ड से भी सम्मानित।

समाज के लिए एक प्रतिबद्ध पहल

अनीता कुंडू न केवल पर्वतारोहण के माध्यम से देश का गौरव बढ़ा रही हैं, बल्कि उनके नेतृत्व में “अनीता कुंडू फाउंडेशन” भी सामाजिक बदलाव लाने के लिए सक्रिय रूप से कार्यरत है।

नशा नहीं, फिटनेस अपनाएं!

युवाओं के लिए प्रेरणादायक संदेश देते हुए अनीता कुंडू ने कहा “अगर मैं एक छोटे से गांव से निकलकर एवरेस्ट फतह कर सकती हूं, तो हर युवा अपने जीवन में असंभव को संभव बना सकता है। बस जरूरत है सही दिशा, मेहनत और अनुशासन की।” उन्होंने आगे कहा, वे युवाओं से आग्रह करती हैं कि वे “नशा मुक्त हरियाणा” के संकल्प में भागीदार बनें और अपने जीवन को खेल, एडवेंचर और फिटनेस के माध्यम से नई ऊंचाइयों तक ले जाएं। “यदि आप अपने जीवन को सफल बनाना चाहते हैं, तो नशे जैसी बुरी आदतों से दूरी बनाएं और अपने शरीर तथा दिमाग को मजबूत बनाएं। नशा नहीं, फिटनेस अपनाएं!”

Latest News