Last Updated: November 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोनिया के आरोपों पर अन्ना का पलटवार, बोले- BJP-RSS से कोई नाता नहीं

November 12, 2026

सोनिया के आरोपों पर अन्ना का पलटवार, बोले- BJP-RSS से कोई नाता नहीं

Anna Hazare Rejects Sonia Gandhi’s Claims, Denies BJP-RSS Links : नई दिल्ली। सोनिया गांधी की किताब में 2011-12 के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन को लेकर किए गए दावों पर अन्ना हजारे ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने बीजेपी और आरएसएस से किसी भी तरह का संबंध होने से इनकार करते हुए कहा कि उनके लिए राजनीति नहीं, बल्कि समाज और देश सर्वोपरि हैं। वह किसी राजनीतिक पार्टी के बारे में नहीं सोचते। उनके लिए समाज और देश सबसे पहले हैं। उन्होंने सोनिया को सलाह दी है कि देश के बारे में सोचिए और संकीर्ण मानसिकता मत रखिए। अगेंस्ट करप्शन’ आंदोलन का जिक्र है। उन्होंने लिखा है कि आंदोलन के कुछ प्रमुख लोगों ने बाद में बताया था कि इसे बीजेपी और आरएसएस ने पर्दे के पीछे से समर्थन दिया था। इस किताब को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है।

इसके जवाब में अन्ना ने कहा कि वे बीजेपी-आरएसस के कार्यक्रमों में शामिल नहीं होते। मैं समाज और देश के लिए काम करता हूं। मेरा किसी राजनीतिक पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। मेरे लिए मेरा देश ही सर्वप्रथम है। साल 2014 में यूपीए सरकार के चुनाव हारने के मुद्दे पर उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर यह कहने का क्या आधार है कि उनके आंदोलन के कारण मनमोहन सिंह के नेतृत्ववाली यूपीए सरकार चुनाव हारी थी? उन्होंने अब तक सोनिया को नहीं देखा और न मिले हैं। सोनिया का दावा गलत है। बिना किसी ठोस आधार के इस तरह की बातें करना ठीक नहीं है। किसी जवाबदेह व्यक्ति को जिम्मेदारी से बात करनी चाहिए। इससे उस व्यक्ति की छवि पर असर पड़ता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें