Site icon Dainik Savera Times

Himachal Pradesh में शहरी निकाय चुनाव का ऐलान: 17 मई को वोटिंग, आचार संहिता लागू

announcement-of-urban-body-elections-in-himachal-pradesh-voting-on-17-may

announcement-of-urban-body-elections-in-himachal-pradesh-voting-on-17-may

शिमला: हिमाचल प्रदेश में शहरी निकाय चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची ने जानकारी दी कि राज्य के 51 नगर निकायों में 17 मई 2026 को मतदान होगा। इन चुनावों में 4 नगर निगम सोलन, मंडी, धर्मशाला और पालमपुर के साथ 25 नगर परिषद और 22 नगर पंचायतों में वोट डाले जाएंगे। चुनाव की घोषणा के साथ ही पूरे राज्य में आचार संहिता लागू हो गई है।

चुनाव का पूरा शेड्यूल:

29, 30 अप्रैल और 2 मई (दोपहर 3 बजे तक) नामांकन पत्र दाखिल भरने की तारीख तय की गई है। इनकी जांच 4 मई 2026 को होगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 6 मई तय की गई है। 6 मई को चुनाव चिन्ह बांटे जाएंगे। 17 मई को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। नगर पंचायत और नगर परिषद के नतीजे उसी दिन आएंगे, जबकि नगर निगमों की मतगणना 31 मई को होगी।

मतदाता और खर्च सीमा:

राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची ने प्रेस वार्ता में बताया कि नगर निगम के अलावा 25 नगर परिषद और 22 नगर पंचायतों में चुनाव होंगे। इनमें कुल मतदाता करीब 3.6 लाख है, जिनमें से पुरुष 1.80,963 मतदाता और महिला 179882 मतदान का प्रयोग करेंगे। 18 वर्ष की आयु वाले 1808 मतदाता हैं जो पहली बार वोट देने वाले हैं।

खाची ने बताया कि निगम चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार अधिकतम एक लाख रुपए, नगर परिषद चुनाव लड़ने वालों को 75 हजार रुपए और नगर पंचायत चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी को अधिकतम 50 हजार रुपए खर्च कर सकेंगे। 4 नगर निगम, 25 नगर परिषद में चुनाव होने जा रहे हैं। मतदाता “Sarathi App” के जरिए अपना नाम भी चेक कर सकते हैं।

अन्य अहम फैसले:

पंचायतीराज चुनावों की घोषणा 27 अप्रैल के बाद हो सकती है (वोटर लिस्ट फाइनल होने के बाद) चुनाव के चलते प्रशासनिक अधिकारियों (DC, SDM, BDO आदि) को बिना अनुमति जिला मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।

क्या मतलब है इस ऐलान का?

अब हिमाचल प्रदेश में चुनावी माहौल पूरी तरह शुरू हो गया है। राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ेगी और आने वाले दिनों में प्रचार अभियान तेज होगा।

Exit mobile version