Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर फिर हुआ हादसा; मिथेन से भरा ऑयल का टैंकर बिच सड़क पर पलटा

जयपुर में दिल्ली-जयपुर हाइवे पर एक मिथेन ऑयल का टैंकर पलट गया है जिसके बाद एक किलोमीटर का एरिया ख़ाली करवाया गया है। इस घटना ने बीते दिनों एलपीजी टैंकर ब्लास्ट कांड की याद दिला दी। टैंकर से तेल लीक होकर सड़क पर फैल गया। टैंकर पलटने की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल सिविल डिफेंस की टीम ने मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाला। बड़ा हादसा नहीं हो, इसके लिए स्थानीय थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड ने तेल के टैंकर पर पानी का छिड़काव किया। इस दौरान कुछ देर तक यातायात रोक दिया गया। ट्रक ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि ट्रक के नीचे अचानक से गाय आ गई थी जिसे बचाने के चक्कर में ट्रक पलट गया।

ये भी पढ़ें- समुद्री सुरक्षा से उड़ानों तक स्थिति सामान्य, 24 घंटे में 49 समेत 2,729 भारतीय नाविक लौटे देश

Exit mobile version