कुरुक्षेत्र। यहां के NIT में सोमवार को एक मेस कर्मचारी ने सुबह 6 बजे हॉस्टल नंबर चार की मेस के पीछे फंदा लगा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। इसके साथ ही ढाई महीने में यह पांचवी आत्महत्या है। इससे पहले 16 फरवरी से 16 अप्रैल तक चार विद्यार्थी आत्महत्या कर चुके थे। इन घटनाओं के बाद हॉस्टल खाली कराए थे और रविवार को ही छात्र लौटना शुरू हुए थे।
घटना के बाद संस्थान का प्रशासन और पुलिस पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पिछले दिनों में एनआईटी खुदकुशी के मामलों से सुर्खियों में है। इस बार हॉस्टल नंबर चार में काम करने वाले एक कर्मचारी ने खुदकुशी कर ली। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान करीब कौशल (30) के रूप में हुई है। वह एनआईटी कुरुक्षेत्र के नंबर चार द्रोणाचार्य हॉस्टल में मेस में हेल्पर था। पिछले एक साल से वह हॉस्टल में डेली वेजेस पर लगा था। आज सुबह उसका शव मिला। वह मूल रूप से हरदोई का रहने वाला था। उसके पीछे दो छोटे बच्चों और पत्नी हैं।
मेस में काम करने वाले कर्मचारी गिरीश कुमार ने कहा कि वह कल से काम पर नहीं आया था। उसके परिवार के लोग भी उसको यहां पर पूछने के लिए आए थे तो उसने बताया था कि वह एक दिन से काम पर नहीं आया है। उसकी तलाश करने से पता लगा कि वह कहीं बैठकर शराब पी रहा है। यहां भी वह बहुत कम काम पर आता था, जब वह शराब पी लेता था तो काम पर नहीं आता था। उसके आत्महत्या करने के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। मृतक की बहन संगीता ने कहा कि उसकी परिवार में किसी से कोई कहासुनी भी नहीं हुई थी। सब कुछ सामान्य था।
उसकी मैस में खाने के बारे में कुछ लड़कों से बोलचाल हुई थी, जो उसे पीटने के लिए आए थे। उसके भाई ने आत्महत्या क्यों की यह किसी को पता नहीं। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही सीसीटीवी सभी के सामने जांच करने की मांग कर रही है। कुरुक्षेत्र आदर्श थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस को एनआईटी में आत्महत्या की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई हो गई है। मामले की गंभीरता से जांच होगी। पुलिस घटना वाले क्षेत्र के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
Also Read :
Also Read :
Also Read :
Also Read :
मेष: दिन शुभ रहेगा...