Site icon Dainik Savera Times

कांवड़ यात्रा की आड़ में माहौल खराब करने की कोशिश कर सकते हैं असामाजिक तत्व : CM Yogi

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि कुछ असामाजिक तत्व कांवड़ यात्र की आड़ में माहौल खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। योगी ने मेरठ में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘कांवड़ यात्र श्रद्धा, अनुशासन और लोककल्याण की प्रतीक है। सरकार की प्राथमिकता है कि यह यात्र निíवघ्न संपन्न हो। लेकिन जो भी व्यक्ति हुड़दंग या तोड़फोड़ करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कानून हाथ में लेने की किसी को अनुमति नहीं है।’

उन्होंने कहा कि यात्र मार्गो की निगरानी के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से उपद्रवियों की पहचान कर उन्हें चिन्हित किया जा रहा है। योगी ने रविवार को मेरठ पहुंचकर कांवड़ यात्र कर रहे श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की और यात्र के सुचारू संचालन के लिए प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने साफ किया, भक्ति में बाधा डालने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री का हैलीकॉप्टर दोपहर करीब 12 बजे शोभित विश्वविद्यालय परिसर में उतरा, जिसके बाद उन्होंने मोदीपुरम क्षेत्र में दुल्हेड़ा चौकी के पास बनाए गए मंच से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की।

ये भी पढ़े- एयर इंडिया का लोगों को बड़ा झटका, रद्द की भारत से UAE जाने वाली कई उड़ानें

Exit mobile version