Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Anurag Thakur बने संसदीय लोक लेखा समिति के सदस्य

August 4, 2024

Anurag Thakur बने संसदीय लोक लेखा समिति के सदस्य

हमीरपुर: अनुराग ठाकुर संसद की लोक लेखा समिति के सदस्य के रूप में चुने गए हैं। यह समिति सरकार के वार्षिक वित्त लेखों और व्यय को पूरा करने के लिए सदन द्वारा दी गई राशि के विनियोग को दर्शाने वाले लेखों की जांच करने का काम करती है। लोक लेखा समिति भारतीय संसद के कुछ चुने हुए सदस्यों वाली समिति है, जो भारत सरकार के खचरें की लेखा परीक्षा करती है। इस समिति को यह सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया था कि संसद द्वारा सरकार को दिया गया धन विशिष्ट और निश्चित मद पर ही खर्च किया जाए। क्योंकि संसद जटिल मामलों पर विचार करती है, इसलिए ऐसे मामलों को बेहतर ढंग से समझने के लिए तकनीकी विशेषज्ञता की आवश्यकता होती है। लोक लेखा समिति का गठन प्रतिवर्ष लोकसभा की प्रक्रि या और कार्य संचालन नियम के नियम 308 के तहत किया जाता है। अनुराग ठाकुर ने पूर्व में आईटी पर संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष 2009 से 2014 और लोक लेखा समिति के सदस्य के रूप में कार्य किया है। इसके अतिरिक्त उन्होंने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में 2019 से 2021 तक वित्त एवं कारपोरेट अफेयर्स राज्यमंत्री व 2021 से 2024 तक सूचना प्रसारण व खेल व युवा कार्यक्र म मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें