Site icon Dainik Savera Times

चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की जिंदगी में आईं अनुष्का, तस्वीर शेयर कर किया नए रिश्ते का इजहार

Anushka came into the life of famous YouTuber Manish Kashyap

Anushka came into the life of famous YouTuber Manish Kashyap

नई दिल्ली: बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उनके सुर्खियों में आने की वजह कोई राजनीतिक बयान या वीडियो नहीं, बल्कि उनकी एक खास तस्वीर है। मनीष कश्यप ने सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ दोनों ने रोमांटिक अंदाज में कैप्शन भी लिखा है। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

दरअसल, अनुष्का शर्मा ने गुरुवार को मनीष कश्यप के साथ एक तस्वीर साझा की। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘ख्वाबों में देखा था जिस खूबसूरत एहसास को… आज उस हमसफर के साथ एक नई कहानी दुनिया के सामने है।’ वहीं, मनीष कश्यप ने भी इसी तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ‘हमसफर का साथ मिला है, अब जिंदगी का हर सफर खूबसूरत होगा। एक नई शुरुआत, नए सपनों के साथ!’

 

मनीष ने अपने कैप्शन में अनुष्का और अपना नाम दिल के निशान के साथ भी लिखा है। तस्वीर में दोनों ब्लैक शर्ट और ब्लू जींस पहने नजर आ रहे हैं। दोनों के जूते भी एक जैसे दिखाई दे रहे हैं। दोनों के रोमांटिक कैप्शन को देखकर लोग इसे उनकी जिंदगी की नई शुरुआत से जोड़कर देख रहे हैं।

रियलिटी शो में 21 साल की गर्लफ्रेंड का किया था जिक्र

मनीष कश्यप की निजी जिंदगी को लेकर पहले भी चर्चा हो चुकी है। दरअसल, रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में मनीष ने अपनी लव लाइफ के बारे में बात की थी। शो के दौरान उन्होंने बताया था कि उनकी एक गर्लफ्रेंड है, जिसकी उम्र 21 साल है। हालांकि, उस समय मनीष ने अपनी गर्लफ्रेंड का नाम नहीं बताया था और न ही उसके बारे में ज्यादा जानकारी साझा की थी। अब अनुष्का शर्मा के साथ उनकी तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उनके पुराने बयान को इससे जोड़कर देख रहे हैं।

कौन हैं अनुष्का शर्मा?

मनीष कश्यप के साथ तस्वीर सामने आने के बाद लोग अनुष्का शर्मा के बारे में भी जानना चाह रहे हैं। अनुष्का बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर इलाके की रहने वाली हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। अनुष्का पढ़ाई के साथ-साथ छात्र राजनीति में भी सक्रिय रही हैं।

वह पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ के चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की ओर से अध्यक्ष पद की उम्मीदवार भी रह चुकी हैं। इस तरह अनुष्का का जुड़ाव शिक्षा और छात्र राजनीति दोनों से रहा है। फिलहाल मनीष और अनुष्का की तस्वीर और उनके कैप्शन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। दोनों ने अपनी पोस्ट के जरिए एक-दूसरे के साथ नई शुरुआत का संकेत दिया है।

Exit mobile version