Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली में चलेंगी अब ऐप बेस्ड प्रीमियम बसें, उपराज्यपाल ने दी मंजूरी

नई दिल्ली : दिल्ली में ऐप बेस्ड प्रीमियम बस सेवा शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है। दिल्ली के उपराज्यपाल की मंजूरी के बाद प्रीमियम बस सेवा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। ऐप बेस्ड प्रीमियम बस सेवा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की महत्वाकांक्षी योजना है, जो पूरा होने को है। यह बस कई तरह की सुविधाओं से लेस हैं। ऐप बेस्ड प्रीमियम बस के तहत लग्जरी बस चलाई जाएंगी जिसमें यात्रियों के लिए बस में एसी, वाईफाई, जीपीएस और पैनिक बटन जैसी कई आधुनिक सुविधा होंगी।

इलेक्ट्रिक बसों को प्रमोट करने के तहत इलेक्ट्रिक बसों पर कोई लाइसेंस फीस नहीं ली जाएगी। लाइसेंस धारक रूट भी अपने हिसाब से तय कर सकता है और किराया भी लेकिन किराया एप्प पर प्रदर्शित करना होगा ताकि पैसेंजर को पता रहे। डायनेमिक प्राइसिंग की अनुमति होगी यानी किराया कम या ज्यादा अपने हिसाब से लाइसेंस धारक कर सकता है लेकिन DTC के अधिकतम किराए से काम नहीं हो सकता ताकि DTC/ क्लस्टर प्रतिस्पर्धा ना हो।

यात्रियों से किराया केवल डिजिटल माध्यम से लिया जा सकेगा। जो पहले से बुकिंग करेगा उसी को यात्रा की इजाजत होगी, फिजिकल टिकट नहीं दिया जाएगा। एक बार लाइसेंस धारक ने यात्री की बुकिंग ले ली तो फिर यात्रा को रद्द नहीं किया जा सकता, केवल आकस्मिक में घटना का मामला अलग है।

Exit mobile version