Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा सरकार ने पुरस्कारों के लिए मांगे आवेदन

September 20, 2026

हरियाणा सरकार ने पुरस्कारों के लिए मांगे आवेदन

करनाल। डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन https://awards.gov.in/ पोर्टल पर 30 सितंबर तक कर सकते हैं।

इसके अलावा अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग एवं सामान्य वर्ग के लिए डॉ0 अम्बेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत अनुसूचित जाति, विमुक्त जाति, डी0एन0टी0, टपरीवास जाति के छात्र/छात्राओं को 10वीं में 60 प्रतिशत अंक ग्रामीण क्षेत्र से तथा 70 प्रतिशत अंक शहरी क्षेत्र से प्राप्त करने पर तथा 12वीं में 70 प्रतिशत अंक ग्रामीण क्षेत्र से तथा 75 प्रतिशत अंक शहरी क्षेत्र से प्राप्त करने पर और अगली कक्षा में प्रवेश होने पर तथा स्नातक में ग्रामीण क्षेत्र से 60 प्रतिशत अंक व शहरी क्षेत्र से 65 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर आठ से 12 हजार रुपये तक छात्रवृति प्रदान की जाती है।

उपायुक्त ने बताया कि व्यक्तियों और संगठनों के अमूल्य योगदान और निस्वार्थ सेवा भाव को पहचानने और सम्मानित करने के लिए सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के नाम से वार्षिक पुरस्कार दिया जाता है। इस पुरस्कार की घोषणा हर साल 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर की जाती है। उन्होंने बताया कि केवल भारतीय नागरिक और भारतीय संस्थान ही पुरस्कार के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।

संस्थान स्वैच्छिक संगठनों, कॉरपोरेट संस्थाओं, शैक्षणिक अनुसंधान संस्थानों, प्रतिक्रिया/वर्दीधारी बलों या किसी अन्य संस्थान के लिए पुरस्कार के लिए एक संस्था के रूप में आवेदन कर सकते हैं। पुरस्कार के लिए उम्मीदवार ने देश में आपदा प्रबंधन जैसे रोकथाम, शमन, तैयारी, बचाव, प्रतिक्रिया, राहत, पुनर्वास, अनुसंधान/नवाचार या इस कार्य क्षेत्र में काम किया हो। उन्होंने बताया कि आवेदन के साथ आपदा प्रबंधन में किए गए कार्यों का विवरण होना चाहिए। पुरस्कार के संबंध में अधिक जानकारी राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन के पोर्टल पर उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें : हरियाणा-एनसीआर से जल्द विदा होगा मानसून, 21 से बदलेगा मौसम

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें