Site icon Dainik Savera Times

Haryana : पद्म पुरस्कार : आप भी कर सकते हैं आवेदन, जानें नियम

padam bhushan

padam bhushan

नारनौल। भारत सरकार की ओर से गणतंत्र दिवस-2027 के अवसर पर दिए जाने वाले देश के नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कारों (पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री) के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं।

कला, साहित्य, खेल, चिकित्सा में हो खास उपलब्धि

डीसी अनुपमा अंजली ने बताया कि कला, साहित्य, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा, विज्ञान और इंजीनियरिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले व्यक्तियों को इन पुरस्कारों से नवाजा जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन पुरस्कारों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 मार्च से शुरू हो चुकी है और इच्छुक पात्र व्यक्ति या उनके नाम की सिफारिश करने वाली संस्थाएं 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से अपना विवरण भेज सकते हैं।

सामाजिक संस्थाएं करें नाम नामांकित

डीसी ने कहा कि समाज में अक्सर ऐसे कई प्रतिभावान व्यक्ति होते हैं जो निस्वार्थ भाव से उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं लेकिन प्रचार-प्रसार से दूर रहने के कारण उनकी पहचान नहीं हो पाती। सरकार का लक्ष्य ऐसे ही गुमनाम नायकों, विशेषकर महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों, अनुसूचित जाति एवं जनजाति तथा दिव्यांगजनों में छिपी प्रतिभाओं को ढूंढकर उन्हें राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित करना है। उन्होंने जिला के नागरिकों और सामाजिक संस्थाओं से अपील की है कि वे अपने आसपास मौजूद ऐसे समर्पित व्यक्तियों के नाम नामांकित करें, जिनके जीवन भर की उपलब्धियां और जनसेवा का जज्बा समाज के लिए प्रेरणादायक हो। नामांकन की प्रक्रिया के बारे में बताया कि अब आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

इस साइट पर करें आवेदन

इसके लिए भारत सरकार ने विशेष तौर पर राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in तैयार किया है। इस पोर्टल पर उपलब्ध निर्धारित प्रारूप में सभी आवश्यक विवरण और अधिकतम 800 शब्दों का एक संक्षिप्त प्रशस्ति पत्र (साइटेशन) अपलोड करना अनिवार्य है, जिसमें संबंधित व्यक्ति की विशिष्ट उपलब्धियों का स्पष्ट वर्णन हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को छोड़कर अन्य सभी सरकारी कर्मचारी इन पुरस्कारों के लिए पात्र नहीं हैं। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

Also Read :

Exit mobile version