Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

Congress के नेता क्या Sonia Gandhi के इशारे पर दे रहे अधिकारी-कर्मचारियों को धमकी : CM Shivraj Chouhan

November 7, 2023

Congress के नेता क्या Sonia Gandhi के इशारे पर दे रहे अधिकारी-कर्मचारियों को धमकी : CM Shivraj Chouhan

भोपालः मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि कांग्रेस के नेता क्या पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के इशारे पर अधिकारी-कर्मचारियों को धमकी दे रहे हैं। सीएम चौहान ने वीडियो के माध्यम से बयान जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता कभी कर्मचारी अधिकारी को धमकाते हैं, कभी महिलाओं को धमकाते हैं। ये धमकी जो कांग्रेस दे रही है, क्या वो सोनिया गांधी के इशारे पर दे रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सभी योजनाओं का पैसा बंद कर दिया। बैगा, भारिया, सहरिया बहनों के खाते में जाने वाली एक हजार रुपए की राशि बंद कर दी, लेकिन राज्य में अब भी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का पैसा आ रहा है, धनतेरस के पहले भी आ रहा है और बाद में भी लगातार आता रहेगा।

We are now on WhatsApp. Click to join

उन्होंने कहा कि प्रियंका और राहुल गांधी दोनों लगातार झूठ बोल रहे हैं। कांग्रेस शासित प्रदेशों की नाकामियां और घोटाले दूसरे राज्यों की सरकारों पर मढ़ देते हैं। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार किस मुंह से भ्रष्टाचार की बात करता है। इनके घोटाले दुनिया जानती है। जो लोग जमानत पर चल रहे हैं, वो भ्रष्टाचार के आरोप किस मुंह से लगा रहे हैं। जहां-जहां कांग्रेस की सरकारें हैं वो भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई हैं।

सीएम शिवराज ने कहा कि अभी छत्तीसगढ़ में सट्टेबाज वहां की सरकार के खिलाफ आरोप लगा रहे हैं। नाम लेकर आरोप लगा रहे हैं, लेकिन प्रियंका गांधी को याद नहीं आता। कांग्रेस शासित राज्यों में महिलाओं के साथ दुष्कर्म होते हैं और प्रियंका गांधी मध्यप्रदेश का नाम लेती हैं।मध्यप्रदेश में 15 महीने के कांग्रेस शासन में कितने घपले, घोटाले और भ्रष्टाचार हुए। दिग्विजय सिंह ने पूरे प्रदेश को तबाह और बर्बाद कर दिया था। किस मुंह से प्रियंका गांधी भाजपा सरकार के खिलाफ बात करती हैं। प्रियंका गांधी राज्य में अपने चुनाव प्रचार के दौरान लगातार सरकार पर भ्रष्टाचार, घोटालों और महिला सुरक्षा को लेकर आरोप लगा रहीं हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें