
नई दिल्ली: आज कल के दौर में हर कोई अपनी पढाई पूरी करने के बाद अच्छी नौकरी की तलाश करता है। अगर आप भी बैंक में नौकरी करने के इच्छुक हैं तो आईडीबीआई बैंक युवाओं को एक सुनहरा मौका दे रहा है। जो भी इन पदों से संबंधित योग्यता रखते हैं, तो इस वेबसाइट idbibank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आईडीबीआई बैंक ने असिस्टेंट जनरल मैनेजर (AGM) – ग्रेड सी- 25 पद, मैनेजर के लिए – 31 पद कुल मिलकर-56 भर्तियां निकाली है। असिस्टेंट जनरल मैनेजर (AGM) – ग्रेड सी और मैनेजर के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है।आईडीबीआई बैंक भर्ती 2024 के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन कर रहे हैं, उनका चयन शॉर्टलिस्ट किए जाने के बाद इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
आपको बता दें कि, सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है और एसटी/एससी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क- 200 रुपये है। इन नौकरी के आवेदनों के लिए योग्य लोगों की प्रतिक्रिया शुरू हो गई है। समय रहते आप को भी वेबसाइट पर विजिट जरूर करना चाहिए।
IDBI Bank में पदों 56 पर भर्तियों पर आवेदन करने से पहले नीचे दिए गए स्टेप्स पढ़ें:
IDBI Bank में फॉर्म भरने की योग्यता जानिए:
Assistant General Manager– Grade C: उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए।
Manager: उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए।
नौकरी पाने की आयु सीमा जानिए:
Assistant General Manager– Grade C:न्यूनतम आयुसीमा 28 वर्ष और अधिकतम आयुसीमा 40 वर्ष होनी चाहिए।
Manager: न्यूनतम आयुसीमा 25 वर्ष और अधिकतम आयुसीमा 35 वर्ष होनी चाहिए।
जानिए कितनी मिलेगी सैलरी:
Assistant General Manager– Grade C: सिलेक्टेड उम्मीदवार को 157000 रुपये की मंथली सैलरी दी जाएगी।
Manager: चयन होने वाले उम्मीदवारों को 119000 रुपये की मंथली सैलरी दी जाएगी।