Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुपवाड़ा में सेना को मिली बड़ी कामयाबी, हथियारों का जखीरा बरामद

August 18, 2023

कुपवाड़ा में सेना को मिली बड़ी कामयाबी, हथियारों का जखीरा बरामद

श्रीनगरः सुरक्षा बलों ने कश्मीर के कुपवाड़ा में तलाशी अभियान के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की है। सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया है। खुफिया एजेंसी के अनुसार मिली जानकारी मुताबिक सेना, बीएसएफ और पुलिस की संयुक्त अभियान चलाया।

इस दौरान पांच एके सीरीज की राफइल और सात 9 एमएम पिस्टल बरामद किया गया है। इसके साथ ही आठ एके राइफल की मैगजीन और 9 एमएम पिस्टल की 15 मैगजीन भी सेना के हाथ लगी है। भारतीय सेना, सीमा सुरक्षा बल और जम्मू—कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई तलाशी अभियान अभी भी जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें