Site icon Dainik Savera Times

1 साल की बच्ची चुराने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Arrested in Police Encounter : नोएडा के थाना सेक्टर 20 की पुलिस ने बच्ची चोरी करने वाले एक बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एक साल की बच्ची को चुरा ले गया था। बच्ची के चोरी होने की सूचना मिलने पर पुलिस की कई टीमें बच्ची और आरोपी की तलाश कर रही थीं। बच्ची सकुशल बरामद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी की तलाश में जुटी थी।

पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में बच्ची को उठाकर ले जा रहे बदमाश की तलाश के लिए उसी स्थान के आस-पास व झाड़ियों में सर्च किया जा रहा था । इसी दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलसि की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसके पास से एक तमंचा, एक जिंदा व 1 खोखा कारतूस बरामद हुआ।

झाड़ियों में तलाशी के दौरान शातिर बदमाश ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया, जिस पर पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा के लिए की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। उसकी पहचान बबलू पुत्र विन्देश्वरी चौधरी निवासी जेजे कॉलोनी सेक्टर-18, थाना सेक्टर 20 नोएडा मूल पता ग्राम डहेरिया चौक (लक्ष्मी टोला मनिहारी गुमटी) थाना शहीद चौक, जिला कटिहार, बिहार उम्र करीब 46 वर्ष के रूप में हुई है।

Exit mobile version