Site icon Dainik Savera Times

अरुणाचल प्रदेश: उपराष्ट्रपति राज्य दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे

ईटानगर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राज्य के 38वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए अरुणाचल प्रदेश की एक दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को यहां पहुंचेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह धनखड़ की अरुणाचल प्रदेश की पहली यात्रा होगी। उन्होंने बताया कि उपराष्ट्रपति यहां इंदिरा गांधी पार्क में राज्य दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। राजधानी के उपायुक्त तालो पोटोम ने शनिवार से राजभवन के आसपास 500 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू करवा दी है। आदेश के अनुसार, किसी स्थान पर चार से अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर रोक रहेगी। हालांकि, सरकारी अधिकारियों, सुरक्षा बलों और उक्त कार्यक्रम में आमंत्रित लोगों को छूट दी गई है। निषेधाज्ञा 21 फरवरी तक लागू रहेगी।

Exit mobile version