Site icon Dainik Savera Times

MP Sandeep Pathak के राष्‍ट्रीय संगठन महामंत्री बनने पर Arvind Kejriwal ने दी बधाई, बोले- नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं

नई दिल्ली: पंजाब से राज्यसभा सांसद संदीप पाठक को आम आदमी पार्टी की तरफ से बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें राष्‍ट्रीय संगठन महामंत्री बनाया गया है। इसी पर आप सुप्रीमो एवं दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा मैं डॉ. संदीप पाठक को बधाई देता हूं और उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देता हूं। हमें देश के कोने-कोने में आप संगठन बनाना है।

बता दें कि हिमाचल और गुजरात चुनावों के बाद अब आप की नजर 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों पर टिकी हुई है। इसे लेकर पार्टी ने आगे की रणनीति पर काम करना भी शुरू कर दिया है।

Exit mobile version