Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM मोदी से सवाल पूछना नॉर्वे की पत्रकार को पड़ा भारी, सस्पेंड हुए इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट

May 20, 2026

PM मोदी से सवाल पूछना नॉर्वे की पत्रकार को पड़ा भारी, सस्पेंड हुए इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट

इंटरनेशनल डेस्क: नॉर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछना वहां की पत्रकार Helle Lyng को भारी पड़ गया। पत्रकार ने दावा किया है कि उनका इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। Helle Lyng ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसके बारे में बताया है।

पत्रकार ने पोस्ट में लिखा- सस्पेंड होने से पहले वह पूरे दिन अपना इंस्टाग्राम अकाउंट एक्सेस नहीं कर पाई। प्रेस की आज़ादी के लिए यह एक छोटा सा इनाम है, लेकिन मैंने पहले कभी ऐसा अनुभव नहीं किया। उनके इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट सस्पेंड कर दिए गए हैं। मैं ज्यादा से ज्यादा भारतीयों को जवाब देना चाहती थी, लेकिन अब मेरे जवाब देने में देर होगी। मुझे उम्मीद है कि मुझे मेरे अकाउंट वापस मिल जाएंगे।’

 

बता दें यह विवाद तब शुरू हुआ जब Helle Lyng ने नॉर्वे के प्रधानमंत्री के साथ जॉइंट मीडिया बातचीत के दौरान PM मोदी से सवाल करने की कोशिश की, जब पीएम मोदी कमरे से बाहर जा रहे थे, तो पत्रकार ने चिलाते हुए कहा कि ‘आप दुनिया के सबसे आजाद प्रेस से कुछ सवाल क्यों नहीं लेते?’ हालांकि ये नहीं पता कि पीएम मोदी ने ये बात सुनी या नहीं, लेकिन यह पल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बाद में लिंग ने X पर अपने काम का बचाव करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि पीएम मोदी उनके सवाल का जवाब देंगे। नॉर्वे वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स में टॉप पर है जबकि भारत 157वें नंबर पर है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें