Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

AAP ने असम विधानसभा चुनाव के लिए पहली सूची जारी की, इन 14 उम्मीदवारों पर खेला दांव

March 15, 2026

AAP ने असम विधानसभा चुनाव के लिए पहली सूची जारी की, इन 14 उम्मीदवारों पर खेला दांव

Assam Assembly elections: असम में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टा (आप) ने रविवार को राज्य के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पार्टी ने इस सूची में 14 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। पार्टी की ओर से जारी आधिकारिक घोषणा के अनुसार में राज्य के अलग-अलग इलाकों की महत्वपूर्ण सीटों को शामिल किया गया है। इस बात की जानकारी पार्टी ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट के जरिए दी।

इन नामों की हुई घोषणा
आधिकारिक घोषणा के अनुसार, नाओबोइचा (75) सीट से अच्युत दास को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि डेरगांव (104) से पुलिन गोगोई को टिकट दिया गया है। गोहपुर (72) से जरबोम कुटुम और सेंट्रल गुवाहाटी (36) से अनुरुपा देकाराजा को चुनाव मैदान में उतारा गया है। पार्टी ने खुमताई (106) सीट से आशीष हजारिका, शिवसागर (96) से तपन गोगोई और रोंगनादी (74) से टिकेंद्र थापा को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा चेंगा (23) सीट से जाहिदुल इस्लाम खान और नादौर (69) से रंजीत बोरो को टिकट दिया गया है।

ये भी पढ़ें- आग लगने से 40 दुकानें हुई जलकर राख, व्यापारियों को हुआ लाखों रुपये का नुकसान

 

‘आप’ की सूची में तीताबर (102) सीट से पल्लव सैकिया, ईस्ट गोलपारा (14) से जिन्ना अमीर हुसैन, राहा (61) से बरुण बिकास दास और बोकाजन (108) से रेनुका तिमुंगपी को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं विश्वनाथ (70) सीट से अनंता गोगोई को चुनाव मैदान में उतारा गया है।

राज्य प्रभारी ने किया हस्ताक्षर
यह सूची असम में पार्टी के राज्य प्रभारी राजेश शर्मा के हस्ताक्षर के साथ जारी की गई है। पार्टी के मुताबिक इन उम्मीदवारों का चयन स्थानीय राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक सक्रियता और जनता के बीच उनकी पकड़ को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

ये भी पढ़ें- Vaibhav Suryavanshi की बैटिंग में किस्मत का योगदान, इस पूर्व क्रिकेटर ने IPL 2026 से पहले चेताया

जल्द होगा बाकी के उम्मीदवारों का ऐलान
पार्टी सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में बाकी सीटों के लिए भी उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी। असम में आप पिछले कुछ वर्षों से संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है और पार्टी का लक्ष्य इस चुनाव में अपनी राजनीतिक मौजूदगी को और मजबूत करना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें