Site icon Dainik Savera Times

असम में सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से कांपी धरती, डरे सहमे घरों से बाहर निकले लोग

Maharashtra Earthquake

Maharashtra Earthquake

नेशनल डेस्क: असम के मोरीगांव जिले में सोमवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। यह भूकंप तड़के करीब 4 बजकर 17 मिनट पर महसूस किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.1 दर्ज की गई। झटके इतने तेज थे कि लोग नींद से जाग गए और कई जगहों पर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप का केंद्र असम के मोरीगांव जिले में ही था। इसकी गहराई जमीन के अंदर लगभग 50 किलोमीटर बताई गई है। भूकंप का असर सिर्फ मोरीगांव तक सीमित नहीं रहा, बल्कि मध्य असम के अन्य जिलों में भी कंपन महसूस किया गया। इसके अलावा पड़ोसी राज्य मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस होने की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप की भारत को चेतावनी, बोले- रूस से तेल खरीदना बंद करें, नहीं तो बढ़ेगा और टैरिफ

भूकंप के बाद जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन से जुड़ी टीमें पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। सभी संबंधित एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में न तो किसी इमारत को नुकसान पहुंचने की पुष्टि हुई है और न ही किसी के घायल होने की सूचना मिली है। हालांकि, प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

ये भी पढ़ें: स्प्लिट्सविला के विजेता और बिग बॉस के उपविजेता रह चुके इस कलाकार को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें…

Exit mobile version