हैलाकांडी (असम)। असम के हैलाकांडी जिले में ट्रेन की पटरियों के बीच लेटकर अपने ऊपर से गुजरती ट्रेन का वीडियो बनाने और उसे अपलोड करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी पापुल अलोम बरभुइया (27) को लाला पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। बरभुइया ने इस हफ्ते के शुरु में सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ पर 31 सेकेंड का वीडियो अपलोड किया गया, जिसमें वह लाला रेलवे स्टेशन पर पटरियों के बीच लेटा हैं और उस ट्रेन का वीडियो बना रहा है, जो कथित तौर पर उसके उपर से गुजरी।
यह लड़का उन्नाव जिले का रंजीत चौरसिया है, यह लड़का रील बनाने के लिए खुद का जान जोखिम में डाल दिया और पूरा ट्रेन ऊपर से गुजार दिया।
फिलहाल यह लड़का गिरफ्तार हो गया है और जेल जा रहा है।यह लड़का रील का कितना बड़ा दीवाना है।
pic.twitter.com/ow0ztmEecZ— A.K.Tiwari adv (@Advocatehca) April 7, 2025
हालांकि, मीडिया स्वतंत्र रूप से वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं कर सकी। बेंगलुरु निवासी बरभुइया ने अगले दिन एक और वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया कि पिछली क्लिप संपादित थी।
बरभुइया ने दावा किया कि उसने ट्रेन के गुजरने वाले हिस्से को इंटरनेट से डाउनलोड किया था। उसने अन्य लोगों को इस तरह के स्टंट नहीं करने के लिए आगह किया था। अधिकारी ने बताया, ‘‘गिरफ्तारी के बाद बरभुइया को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत दे दी गई है।’’ उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

