नेशनल डेस्कः पीएम Narendra Modi ने असम के बरपेटा में चुनावी सभा के दौरान कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस की करारी हार होने वाली है। उन्होंने कहा कि असम की जनता ने इस बार दो बड़े फैसले कर लिए हैं। राज्य में बीजेपी-एनडीए की सरकार तीसरी बार (हैट्रिक) बनेगी। कांग्रेस के “शाही परिवार” की हार का रिकॉर्ड भी यहीं बनेगा। उन्होंने बीजेपी के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि पार्टी “नेशन फर्स्ट” के सिद्धांत पर काम करती है और देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समर्पित है।
Live: PM Shri @narendramodi addresses public meeting in Barpeta, Assam. https://t.co/Ailfy2SJVL
— BJP (@BJP4India) April 6, 2026
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस कभी अपना रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने नहीं रखती। जबकि बीजेपी सरकार अपने कामों का पूरा हिसाब जनता को देती है । कांग्रेस की सोच छोटी अवधि के फायदे और भ्रष्टाचार तक सीमित रही। बीजेपी लंबी अवधि के विकास (विजन) पर काम कर रही है।
असम के विकास पर फोकस
पीएम मोदी ने कहा कि असम का वोट इस बार राज्य के विकास को और मजबूत करेगा।
किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला
प्रधानमंत्री ने धान (चावल) किसानों के बारे में तुलना करते हुए कहा 2014 से पहले (कांग्रेस सरकार में) किसानों को MSP के रूप में करीब 4 लाख करोड़ रुपये मिले। धान का MSP लगभग ₹1300 प्रति क्विंटल था। 2014 के बाद (बीजेपी सरकार में) किसानों को करीब 16 लाख करोड़ रुपये दिए गए। MSP बढ़कर लगभग ₹2370 प्रति क्विंटल हो गया। उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि कांग्रेस किसानों के हित में काम नहीं कर पाई।
महिलाओं के लिए 33% आरक्षण
पीएम मोदी ने महिलाओं की भागीदारी पर जोर देते हुए कहा संसद और विधानसभा में महिलाओं की भागीदारी जरूरी है। इसी लिए सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास किया । इसमें महिलाओं को 33% आरक्षण दिया गया है। महिलाएं पिछले 40 साल से इसका इंतजार कर रही थीं। उन्होंने कहा कि कोशिश है कि 2029 के लोकसभा चुनाव से ही यह लागू हो जाए।इसके लिए 16 अप्रैल से संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है। सभी पार्टियों से सहयोग की अपील की गई है।
ये भी पढ़ेंः कन्नड़ एक्टर Sumukh ने गर्लफ्रेंड Maithri Uka से की शादी, देखें खूबसुरत तस्वीरें
मेष: दिन शुभ रहेगा...