Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Assembly Election:5 राज्यों में चुनावी तारीखों का ऐलान, एक क्लिक में पढ़ें कहां कितनी सीटें और कितने Voters

October 9, 2023

Assembly Election:5 राज्यों में चुनावी तारीखों का ऐलान, एक क्लिक में पढ़ें कहां कितनी सीटें और कितने Voters

नेशनल डेस्क- मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में चुनावी बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने सोमवार को पांच राज्यों में चुनावी तारीखों का ऐलान किया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को, राजस्थान में 23 नवंबर को, मिजोरम में 7 नवंबर को, तेलंगाना में 30 नवंबर को और छत्तीसगढ़ में 7 व 13 नवंबर को मतदान होगा और सभी राज्यों के चुनाव नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे।

जानिए किस राज्य की क्या स्थिति और कितने हैं मतदाता
चुनाव आयोग के मुताबिक सभी पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव में कुल 16.14 करोड़ मतदाता हैं जो अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसमें 8.2 करोड़ पुरुष और 7.8 करोड़ महिला मतदाता हैं। आयोग ने बताया कि इस बार 60.2 लाख ऐसे मतदाता भी हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे।

मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश में सर्वाधिक 230 विधानसभा सीटें हैं और यहां पर भाजपा की सरकार है। राज्य की 230 विधानसभा सीटों में 148 सीटें सामान्य की हैं जबकि 35 सीटें एससी और 47 सीटें एसटी कैटेगरी के लिए रिजर्व हैं। राज्य में कुल 5.6 करोड़ मतदाता हैं। मध्य प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 6 जनवरी 2024 को पूरा हो रहा है।

राजस्थान
राज्य में 200 सीटों में से 141 सीटें सामान्य की हैं. जबकि 25 सीटें एससी और 34 एसटी के लिए रिजर्व हैं। यहां 5.25 करोड़ मतदाता हैं। कांग्रेस की अगुवाई वाले राजस्थान विधानसभा का कार्यकाल 14 जनवरी 2024 को पूरा हो रहा है।

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में 90 सीटों में 51 सामान्य वर्ग की हैं जबकि 10 सीटें एससी और 29 सीटें एसटी के लिए रिजर्व हैं। वहीं 10 सीटें एससी और 29 सीटें एसटी के लिए रिजर्व हैं। राज्य में कुल 2.3 करोड़ मतदाता हैं। छत्तीसगढ़ विधानसभा का कार्यकाल 3 जनवरी 2024 को पूरा हो रहा है।

तेलंगाना
119 सीटों में 88 सीटें सामान्य वर्ग की हैं, जबकि 19 एससी और 12 सीटें एसटी के लिए रिजर्व हैं। राज्य में 3.17 करोड़ मतदाता हैं। तेलंगाना विधानसभा का कार्यकाल 16 जनवरी 2024 को पूरा हो रहा है।

मिजोरम
राज्य में 49 सीटों में से सिर्फ एक सीट सामान्य की है. बाकी सभी 39 सीटें एसटी कैटेगरी के लिए रिजर्व हैं। यहां एससी की कोई सीट नहीं है। यहां 8.52 लाख मतदाता हैं। मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल इसी साल 17 दिसंबर को पूरा हो रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें