Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Assembly Election Result: पश्चिम बंगाल में जीत के करीब BJP, ममता बनर्जी बोली- नतीजे पलट भी सकते हैं

May 4, 2026

Assembly Election Result: पश्चिम बंगाल में जीत के करीब BJP, ममता बनर्जी बोली- नतीजे पलट भी सकते हैं

Assembly Election Result Live: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आज घोषित किया जाएगा। वोटों की गिनती शुरू हो गई है। पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में वोटिंग हुई थी। वहीं तमिलनाडु में 23 अप्रैल और असम, केरल और पुदुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान हुआ था। पश्चिम बंगाल में बीजेपी मारेगी बाजी या चौथी बार ममता बनर्जी की सरकार बनेगी। वहीं असम, केरल और तमिलनाडु में मौजूदा सत्ताधारी पार्टियां वापसी करेंगी ये देखना काफी दिलचस्प होगा।

बीजेपी नेताओं ने झालमुड़ी खाकर मनाया जश्न

बीजेपी नेताओं ने पार्टी मुख्यालय में ‘झालमुरी’ और ‘रसगुल्ले’ खा कर जश्न मनाया। चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, भाजपा बंगाल में 192 सीटों पर आगे है।

 

भाजपा सांसद रवि किशन का बयान

भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, ‘पूरे बंगाली समाज को प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास है। हर बंगाली व्यक्ति अपने आप को उस भय की दुनिया से आजाद कराना चाहता था। आज बंगाल ने अपने अस्तित्व और पहचान को पा लिया है। पूरे भारत की जीत हुई है।’

 

पुदुचेरी में सीएम रंगास्वामी ने दर्ज की बड़ी जीत

पुदुचेरी विधानसभा चुनाव के नतीजों के अनुसार, थट्टांचावडी, एम्बालम और मन्नादीपेट सीटों पर बड़े अंतर से जीत दर्ज की गई है। थट्टांचावडी विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी ने शानदार जीत हासिल की है। ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस (एआईएनआरसी) के उम्मीदवार रंगासामी को 10,024 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी ई. विनायगम (नेयम मक्कल कझगम) को 5,583 वोट मिले। इस तरह रंगासामी ने 4,441 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

ममता बनर्जी के घर के बाहर लगे जय श्री राम के नारे

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत लगभग तय हो चुकी है। भाजपा कार्यकर्ताओं में बड़ा उत्साह देखने को मिल रहा है। मतगणना के बीच कुछ भाजपा कार्यकर्ता कोलकाता में सीएम ममता बनर्जी के घर के बाहर जय श्री राम के नारे लगा रहे हैं।

 

सीएम ममता बनर्जी का बयान

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पहली प्रतिक्रिया देते हुए अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को मतदान केंद्रों पर डटे रहने की अपील की। अभी कुछ ही राउंड की मतगणना हुई है और जैसे जैसे मतगणना आगे बढ़ेगी तो चुनाव नतीजे पलट भी सकते हैं।

बंगाल में बीजेपी 191 सीटों पर आगे

पश्चिम बंगाल में बीजेपी 192 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं टीएमसी सौ से नीचे 97 सीटों पर आ गई है।

केरलम में कांग्रेस सौ के बेहद नजदीक

केरलम में कांग्रेस की अगुवाई वाला गठबंधन सौ विधानसभा सीटों के आंकड़े के बेहद नजदीक है। यूडीएफ के उम्मीदवार 98 सीटों पर लीड कर रहे हैं। वहीं एलडीएफ 37 और एनडीए को दो सीटों पर आगे चल रहे हैं।

तमिलनाडु में विजय की पार्टी जीत के करीब

तमिलनाडु में विजय की पार्टी टीवीके बड़ी जीत की तरफ बढ़ रही है। विजय की पार्टी 108 सीटों पर लीड कर रही है। वहीं एआईएडीएमके 76 सीटों पर और डीएमके 50 सीटों पर आगे चल रही है।

असम में भाजपा प्रचंड जीत

असम में भाजपा प्रचंड जीत की तरफ बढ़ रही है। भाजपा 98 सीटों पर लीड कर रही है और कांग्रेस 25 सीटों पर पीछे चल रही है।

पुदुचेरी में एनडीए गठबंधन आगे

पुदुचेरी में एनडीए गठबंधन 22 सीटों पर शानदार जीत की तरफ बढ़ रहा है। वहीं कांग्रेस गठबंधन 6 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है।

ये तो होना ही था- हुमायूं कबीर

बंगाल की आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर ने कहा, ‘जो हुआ, अच्छा हुआ; यह तो होना ही था। ममता बनर्जी ने तीन बार मुख्यमंत्री बन जनता को धोखा दिया और उनका धन लूटा… मैं बंगाल की जनता को टीएमसी को उचित जवाब देने के लिए बधाई देता हूं… मैं दोनों सीटें जीतूंगा।’

 

सिलिगुड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। दार्जिलिंग के सिलीगुड़ी में भाजपा कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

 

बंगाल चुनाव पर कांग्रेस का पहला बयान

बंगाल चुनाव पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, ‘थोड़ा इंतजार कीजिए। स्थिति रात 11-12 बजे तक ही स्पष्ट होनी शुरू होगी। लोकतंत्र की जीत होगी। हमें पूरा भरोसा है कि हम उन कई राज्यों में जीत हासिल करेंगे जहां हम सीधे चुनाव लड़ रहे हैं।’

तमिलनाडु में टीवीके के प्रदर्शन से कार्यकर्ताओं में उत्साह

तमिलनाडु में टीवीके के प्रदर्शन से कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर खुशी मना रहे हैं और सीटी बजा रहे हैं। बता दें सीटी टीवीके का चुनाव चिन्ह है।

 

बंगाल में भाजपा की बढ़त लगातार जारी

भाजपा और टीएमसी के बीच सीटों का अंतर बढ़ता दिख रहा है। भाजपा 163 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं टीएमसी 116 सीटों पर आगे है।

शाम को भाजपा मुख्यालय जाएंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 6.30 बजे भाजपा मुख्यालय जाएंगे।

‘सीएम हिमंता बिस्व सरमा डिस्टिंक्शन से पास हुए’- दिलीप सैकिया

असम भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने कहा, ‘यह जनता का आशीर्वाद है। हम निश्चित रूप से असम में तीसरी बार सरकार बनाएंगे। आज असम की जनता ने एक ऐतिहासिक जनादेश हमें दिया है…हम अभी इंतजार करेंगे…”

बंगाल में भगवा…भगवा- शुभेंदु बोले

बंगाल में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया है कि राज्य में भगवा…भगवा दिख रहा है। बंगाल में भाजपा की सरकार बन रही है।

कोलकाता में भाजपा मुख्यालय में मिठाई बंटनी शुरू

कोलकाता में भाजपा मुख्यालय पर मिठाई बंटनी शुरू हो गई है। रुझानों में भाजपा लगातार बढ़त बनाई हुई है।

विजय की सुरक्षा बढ़ाई गई

तमिलनाडु में विजय की पार्टी टीवीके 102 सीटों पर आगे चल रही है। AIADMK के उम्मीदवार 73 और डीएमके के उम्मीदवार 48 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। तमिलनाडु के रुझानों के बाद विजय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। विजय के घर के बाहर भी सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया गया है।

केरल में कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने रुझानों पर जताई खुशी

चुनाव आयोग के अनुसार, कांग्रेस की लीडरशिप वाली UDF ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने कहा, ‘हमने 89 पार कर लिए हैं, 100 के मुकाबले सिर्फ़ 11 सीटें। केरलम के लोगों ने कांग्रेस की लीडरशिप वाली UDF को एक बड़ी जीत दी है। यह उत्साह, उमंग और गर्व का पल है। हम केरलम के लोगों के शुक्रगुज़ार हैं।

 

बदलाव का समय है- शशि थरूर

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने केरल चुनाव को लेकर कहा, ‘केरल के मतदाताओं ने समझा है कि बदलाव का समय है। सरकार बदलने वाली है। केरल के विकास के लिए काम होगा।’

बंगाल में BJP और TMC के बीच कांटे की टक्कर

पश्चिम बंगाल में BJP और TMC के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है, BJP 124 पर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं TMC 110 सीटों पर पीछे चल रही है।

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने किया जीत का दावा

बंगाल में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर और नंदीग्राम से अपनी जीत का दावा किया है। शुभेंदु अधिकारी का दावा है कि बंगाल में सत्ता विरोधी लहर है और साथ ही हिंदू वोट एकजुट हैं।

नतीजों के बाद विजय रैली निकालने की नहीं होगी इजाजत- चुनाव अधिकारी

पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन आयुक्त कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि जीत हासिल करने वाले नेताओं को विजय रैली निकालने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

‘पूरा बंगाल परिवर्तन के लिए तैयार’- भाजपा उम्मीदवार निसिथ प्रमाणिक

माथाभांगा से भाजपा उम्मीदवार निसिथ प्रमाणिक ने कहा, ‘पूरा बंगाल परिवर्तन के लिए तैयार है।’

 

बीजेपी की बढ़त से टीएमसी दफ्तर में पसरा सन्नाटा

बंगाल के रुझानों में बीजेपी लगातार बढ़त बनाए हुए है, जिसे देखते हुए कोलकाता में टीएमसी के दफ्तर पर सन्नाटा पसर गया है।

 

केरल में कांग्रेस गठबंधन आगे

केरल में कांग्रेस गठबंधन बढ़त बनाए हुए है। यूडीएफ 83 सीटों पर अपनी बढ़त मजबूत कर ली है। वहीं एलडीएफ को 54 पर एनडीए से आगे चल रह है। एनडीए को एक ही सीट मिली है।

विजय की पार्टी टीवीके ने बनाई बढ़त

तमिलनाडु में सभी को चौंकाते हुए विजय की पार्टी टीवीके 84 सीटों के साथ सबसे आगे चल रही है। अन्नाद्रमुक बढ़त बनाते हुए 60 सीटों पर द्रमुक से आगे चल रही है। द्रमुक 54 सीटों पर है।

असम में भाजपा को मिला बहुमत

असम में भाजपा को बहुमत मिल गया है। बीजेपी असम में तीसरी बार अपनी सरकार बनाएगी। भाजपा 98 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 26 सीटों पर काफी पिछड़ गई है।

पुदुचेरी में एनडीए को बढ़त जारी

पुदुचेरी में एनडीए 22 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं कांग्रेस 6 सीटों पर पीछे चल रही है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें