Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

लद्दाख दौरे पर विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने उपराज्यपाल से की मुलाकात

June 25, 2026

लद्दाख दौरे पर विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने उपराज्यपाल से की मुलाकात

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने अपने लद्दाख अध्ययन दौरे के दौरान केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के उपराज्यपाल श्री विनय कुमार सक्सेना से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दिल्ली विधानसभा के सदस्य सूर्य प्रकाश खत्री, संजय गोयल तथा श्री अहीर दीपक चौधरी भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान शासन, विकास, सतत प्रगति और पर्यावरणीय चुनौतियों जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
उपराज्यपाल ने लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद हुए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जिलों की संख्या दो से बढ़ाकर सात कर दी गई है।

उन्होंने क्षेत्र में चल रही प्रमुख अवसंरचनात्मक परियोजनाओं, विशेष रूप से रणनीतिक सुरंगों और संपर्क सुविधाओं के विस्तार का उल्लेख किया तथा कहा कि इनसे वर्षभर निर्बाध आवागमन सुनिश्चित होगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा में लागू डिजिटल प्रशासन और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी पहलों की जानकारी साझा की।

उन्होंने राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (नेवा) के सफल क्रियान्वयन का उल्लेख करते हुए बताया कि इससे कागज के उपयोग में उल्लेखनीय कमी आई है और विधानसभा की कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी बनी है। उन्होंने यह भी बताया कि विधानसभा परिसर में स्थापित 500 किलोवाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र से बिजली की बचत हो रही है तथा अतिरिक्त 300 किलोवाट क्षमता बढ़ाने की दिशा में कार्य जारी है। इसके पूर्ण होने के बाद विधानसभा अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति में लगभग आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ेगी।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें