Site icon Dainik Savera Times

37 साल की उम्र में ये शख्स बना सबसे कम उम्र का अरबपति, Forbes की सूची में हुआ शामिल

नई दिल्लीः प्रमुख स्टॉक ब्रोकर जेरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामत 37 साल की उम्र में भारत के सबसे कम उम्र के अरबपति बन गए हैं। फोर्ब्स की भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की नई सूची के अनुसार, भाई नितिन और निखिल कामत 5.5 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ देश के सबसे अमीर लोगों में 40वें स्थान पर हैं। फोर्ब्स ने कहा, ‘उनकी कुल संपत्ति 45,754.50 करोड़ रुपये है और इस साल उनकी अमीरों की सूची में 18 पायदान का सुधार हुआ है।‘

बड़ी खबरें पढ़ेंः कुल्हड़ पिज़्ज़ा के बाद अब ब्लॉगर Karmita Kaur का MMS Video हुआ लीक, पढ़ें पूरी खबर

कामत बंधुओं ने 2010 में ज़ेरोधा की स्थापना की थी, जिसने इक्विटी निवेश में क्रांति ला दी। इस सप्ताह की शुरुआत में, दोनों को हुरुन इंडिया की 2023 की अमीर सूची में शामिल किया गया था। नितिन और निखिल कामत 35,300 करोड़ रुपए और 23,100 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति के साथ क्रमश: 42वें और 81वें स्थान पर हैं।

बड़ी खबरें पढ़ेंः सावधान! आने वाले साल में होगी बड़ी तबाही, सामने आई डरावनी भविष्यवाणी

इस बीच, ज़ेरोधा ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 6,875 करोड़ रुपये का राजस्व और 2,907 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया है, जो कि 38.5 प्रतिशत और 39 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। वित्तीय वर्ष 22 में, कंपनी ने 4,964 करोड़ रुपये का राजस्व और 2,094 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। एक ब्लॉगपोस्ट में, नितिन कामत ने कहा कि नई डिस्काउंट ब्रोकरेज फर्मों से कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद, कंपनी ऑनबोर्डिग और रखरखाव शुल्क बनाए रखेगी।

बड़ी खबरें पढ़ेंः Jalandhar कुल्हड़ पिज्जा के बाद अब Ludhiana के इस मशहूर कपल की अश्लील वीडियो हुई लीक, पढ़ें पूरी खबर

Exit mobile version