Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्याम नगर में अटल कैंटीन का उद्घाटन, 5 रुपए में मिलेगा पौष्टिक भोजन

December 25, 2025

श्याम नगर में अटल कैंटीन का उद्घाटन, 5 रुपए में मिलेगा पौष्टिक भोजन

नई दिल्ली: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने राजधानी में 100 अटल कैंटीन शुरू करने की योजना का शुभारंभ किया। इसी क्रम में कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने श्याम नगर, राजौरी गार्डन में अटल कैंटीन का उद्घाटन किया। यह कैंटीन रोज दिहाड़ी मजदूरों और जरूरतमंद लोगों को सिर्फ 5 में स्वच्छ, सुरक्षित और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराएगी। उद्घाटन अवसर पर मंत्री सिरसा ने कहा कि अटल कैंटीन अटल जी की उस सोच को साकार करती है, जिसमें सत्ता का वास्तविक अर्थ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुविधा पहुँचाना है।

उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री ने बताया कि प्रत्येक अटल कैंटीन में रोजाना दो बार कम से कम 1000 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि दिल्ली में कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए और हर मेहनतकश नागरिक को सम्मानजनक भोजन मिले। मंत्री सिरसा ने कहा कि अटल कैंटीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी सोच का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने यह भी दोहराया कि दिल्ली सरकार आगे भी गरीब और कमजोर वर्गों के लिए साफ पानी, भोजन और आवश्यक सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करती रहेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें