Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana News : एथलीट आर्यन ने 55 किलोग्राम में झटका गोल्ड

April 2, 2026

Haryana News : एथलीट आर्यन ने 55 किलोग्राम में झटका गोल्ड

करनाल। प्रदेश स्तरीय हरियाणा स्टेट आर्म रेसलिंग चैम्पियनशिप में एथलीट आर्यन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड और सिल्वर मेडल जीता। उनकी इस उपलब्धि से खुशी की लहर है।

प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने लिया भाग

प्रो. पंजा लीग की ओर से आयोजित इस चैंपियनशिप में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में द फिटनेस कल्चर जिम के आर्यन ने 55 किलोग्राम वर्ग में दमदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं लेफ्ट हैंड कैटेगरी में भी बेहतरीन खेल दिखाते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया।

केक काटकर मनाई खुशी

चैम्पियनशिप के दौरान प्रो. पंजा लीग के फाउंडर प्रवीण डबास ने सभी विजेता खिलाड़ियों को मैडल और स्मृति चिहन देकर सम्मानित किया। जीत के बाद द फिटनेस कल्चर जिम में उनका भव्य स्वागत किया गया। जिम संचालक और सदस्यों ने फूल-मालाओं से अभिनंदन कर केक काटकर खुशी जाहिर की।

जिम की सदस्या भी निशुल्क

athlete-aryan-wins-gold
athlete-aryan-wins-gold

जिम के संचालक पवनदीप सिंह ने बताया कि आर्यन की इस उपलब्धि से जिम का नाम प्रदेश स्तर पर चमका है। उन्होंने घोषणा की है कि आर्यन की मेहनत और सफलता को देखते हुए उसकी जिम सदस्यता निशुल्क कर दी गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी खिलाड़ी जिम का नाम रोशन करेगा, उसे इसी प्रकार प्रोत्साहित किया जाएगा।

सलाह : युवा जीवनशैली के प्रति रहें सजग

जिम प्रबंधन का कहना है कि उनका मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वस्थ और फिट जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। साफ-सफाई, सेफ्टी और क्वालिटी पर विशेष ध्यान देते हुए सदस्यों को सुरक्षित और आरामदायक वातावरण प्रदान किया जा रहा है। गौरतलब है कि आर्यन को जल्द ही गुजरात में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी भाग लेने का अवसर मिलेगा।

Also Read : हरियाणा में आशियाने का सपना महंगा, कलेक्टर रेट लागू

Also Read : कबूतरबाजी में ठगी के शिकार युवक ने निगला जहर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें