Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

अतीक के तीनों हमलावर यूपी के अलग-अलग जिलों के हैं निवासी

April 16, 2023

अतीक के तीनों हमलावर यूपी के अलग-अलग जिलों के हैं निवासी

प्रयागराज : गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या करने वाले तीनों हमलावर उत्तर प्रदेश के तीन अलग-अलग जिलों से ताल्लुक रखते हैं। लवलेश तिवारी बांदा, सनी सिंह हमीरपुर और अरुण मौर्य कासगंज का रहने वाला है। हैरानी की बात यह है कि तीनों के परिजनों ने हमलावरों से संबंधों से इनकार किया है और कहा है कि वे घटना से बहुत पहले ही अपने घरों को छोड़ चुके हैं।

तीनों पर पूर्व में छोटे-मोटे अपराधों के लिए मामला दर्ज कर जेल भेजा जा चुका है। दोनों भाइयों की हत्या के पीछे हमलावरों के मकसद का पुलिस के पास कोई जवाब नहीं है। तीनों हमलावर घटना के 48 घंटे पहले प्रयागराज आए थे और एक होटल में ठहरे हुए थे।

उन्होंने यह नहीं बताया कि अतीक अहमद और अशरफ को मार गिराने के लिए इस्तेमाल किए गए अत्याधुनिक हथियार उन्हें कहां से मिले। एक पुलिस सूत्र के मुताबिक, तीनों में से एक ने कहा है कि उन्होंने अपराध को इसलिए अंजाम दिया, क्योंकि वे अंडरवर्ल्ड में अपना नाम बनाना चाहते थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें