Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Atiq को कसारी मसारी कब्रिस्तान में किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

April 16, 2023

Atiq को कसारी मसारी कब्रिस्तान में किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

प्रयागराज : माफिया से राजनेता बने अतीक अहमद और अशरफ को उनके पुश्तैनी कब्रिस्तान में रविवार दफनाया जाएगा। दोनों को पुलिस की सुरक्षा में शनिवार की देर रात नियमित जांच के काल्विन अस्पताल ले जाया गया था। यहीं पर मीडियाकर्मी के रुप में तीन हमलावरों ने बेहद करीब से पहले अतीक पर और उसके बाद अशरफ पर कई गोली चलाकर हत्या कर दिया। तीनों हमलावरों ने अपने को पुलिस के हवाले कर दिया।

सूत्रों का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को सुपुर्द-ए-खाक के लिए बहनोई और ससुर को सौंपा जाएगा। पांच डाक्टरों का पैनल दोनों भाइयों का पोस्टमार्टम करेगा। सूत्रों ने बताया कि अतीक और अशरफ को सुपुर्द-ए-खाक करने के लिए कसारी मसारी कब्रिस्तान में कब्र खोदी जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र में आरएएफ और पीएसी की कई बटालियन को तैनात किया गया है।

गौरतलब है कि अतीक अहमद के बेटे असद को शनिवार को उसके दादा हाजी फिरोज और दादी के नजदीक ही सुपुर्द-ए-खाक किया गया था। इस दौरान सुरक्षा को लेकर आसमान से जमीन तक सुरक्षा का बन्दोबस्त किया गया था। आसमान में ड्रोन उड़ रहा था जबकि कसारी मसारी कब्रिस्तान के चारों ओर चप्पे-चप्पे पर पुलिस, पीएसी और आरएफ को तैनात किया गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें