Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज नामांकन भरेंगी आतिशी, कालकाजी विधानसभा में रैली को करेंगी सम्बोधित, मनीष सिसोदिया रहेंगे मौजूद

January 13, 2025

आज नामांकन भरेंगी आतिशी, कालकाजी विधानसभा में रैली को करेंगी सम्बोधित, मनीष सिसोदिया रहेंगे मौजूद

Atishi File Nomination for Delhi Election : आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी 13 जनवरी को अपनी कालकाजी विधानसभा इलाके में एक रैली निकालेंगी और उससे पहले वह मंदिर जाकर मां कालकाजी का आशीर्वाद लेंगी और फिर गुरुद्वारे में मत्था टेकेगी। इसके बाद एक रैली में जनता के बीच पहुंचकर वो अपने कामों को उनके सामने रखेंगी और उनसे समर्थन के लिए अपील करेंगी। इस दौरान उनके साथ आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया मौजूद रहेंगे।

आतिशी ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि ‘आज अपना नामांकन भरने जा रही हूँ। कालकाजी मंदिर जाऊँगी और कालका माई का आशीर्वाद लूँगी। फिर गिरी नगर गुरुद्वारे में अरदास कर, नामांकन रैली की शुरुआत करूँगी। पिछले 5 साल, कालकाजी के मेरे परिवार से, मुझे बहुत प्यार मिला है। मुझे भरोसा है कि उनका आशीर्वाद मुझ पर बना रहेगा।‘

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीते शुक्रवार से ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन गुरुवार को 9 प्रत्याशियों ने नामांकन दर्ज किया था। इसमें राइट टू रिकॉल पार्टी के 6 प्रत्याशियों ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दर्ज किया है।

गरीब आदमी पार्टी के एक, राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी के एक और एक इंडिपेंडेंट उम्मीदवार ने आवेदन किया है। दिल्ली में 5 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के मतदान होने हैं और इसके लिए शुक्रवार यानी 10 जनवरी को चुनाव आयोग की तरफ से नोटिफिकेशन भी जारी किया गया। नोटिफिकेशन के साथ चुनाव के लिए उम्मीदवारों का नामांकन भी शुरू हो गया है।

कालकाजी विधानसभा सीट से प्रत्याशी व मुख्यमंत्री आतिशी ने चुनाव लड़ने के लिए क्राउड फंडिंग कैंपेन की शुरुआत हाल ही में की। उन्होंने 40 लाख रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने दिल्ली व देशभर के लोगों से अपील की कि गलत तरीके से रुपये इकट्ठा करना एक मुख्यमंत्री के लिए बहुत आसान है, लेकिन हम ऐसा नहीं करते। दूसरी पार्टिया चुनाव लड़ने के लिए बड़े-बड़े उद्योगपतियों व बिजनेसमैन से पैसे लेती हैं और सत्ता में आने के बाद उनके लिए काम करती हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें