Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुनसान सड़क पर महिला का गला घोंटने की कोशिश, CCTV Video आई सामने

January 8, 2024

सुनसान सड़क पर महिला का गला घोंटने की कोशिश, CCTV Video आई सामने

नई दिल्लीः दिल्ली के द्वारका इलाके में महिला से लूटपाट का मामला सामने आया है। घटना 6 जनवरी को सुबह 6:30 बजे उत्तम नगर इलाके की एक सुनसान सड़क पर हुई, जो पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में एक महिला सुनसान सड़क पर अकेली चलती हुई नजर आ रही है। इस बीच उसके पीछे-पीछे एक बदमाश आता है और पीछे से हमला करता है। वह महिला की गर्दन पकड़ लेता है। इस दौरान महिला मदद के लिए चिल्लाती है, वह महिला का गला घोंटने की कोशिश करता है।

वीडियो के मुताबिक, जब महिला बेहोश होकर जमीन पर गिर जाती है तो आरोपी उसका सामान लेकर भाग जाता है। पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम. हर्ष वर्धन ने कहा कि आरोपी को उसी दिन पकड़ लिया गया था। आरोपी की पहचान राजस्थान के मूल निवासी शिव कुमार उर्फ विक्की (38) के रूप में हुई है।

डीसीपी ने कहा, ‘कुमार उर्फ विक्की (38) को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से लूटा गया बैग और मोबाइल बरामद कर लिया गया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।‘ पुलिस के अनुसार, कुमार को पहले छह मामलों में शामिल पाया गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें