Site icon Dainik Savera Times

सावधान! तेजी से फैल रहा ये वायरस, मामले जान चौंक जाएंगे आप

नई दिल्लीः भारत में कोविड-19 के 19 नए मामले दर्ज किए गए जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 256 रही। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार को सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार मृतक संख्या 5,33,293 दर्ज की गई। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, संक्रमितों की संख्या 4.50 करोड़ (4,50,01,268) है।

मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,67,719 हो गई है और स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। कोविड 19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देश में टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

Exit mobile version