Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

खड़े ट्रक में ऑटो ने मारी टक्कर, महिला सहित 3 लाेगाें की हुई मौत

November 28, 2023

खड़े ट्रक में ऑटो ने मारी टक्कर, महिला सहित 3 लाेगाें की हुई मौत

मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के फकुली ओपी क्षेत्र में मंगलवार को तड़के एक खड़े ट्रक में एक ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। ये सभी लोग सोनपुर से गंगा स्नान के बाद सीतामढ़ी लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक, कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर सोनपुर से गंगा स्नान कर सीतामढ़ी के कुछ लोग एक ऑटो से वापस लौट रहे थे। इस दौरान फकुली ओपी क्षेत्र के बलिया ओवर ब्रिज के पास ऑटो पर से चालक का नियंत्रण हट गया और ऑटो खड़े एक ट्रक से जाकर टकरा गई। इस घटना में घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई।

मृतकों में एक महिला और दो पुरुष शामिल है। इस घटना में पांच से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी मृतक और घायल सीतामढ़ी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर तत्काल सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। घायलों मे दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें