Site icon Dainik Savera Times

₹10 के छुट्टे को लेकर विवाद बना जानलेवा, ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या

Auto driver death case

Auto driver death case

Auto driver death case: हैदराबाद के राजेंद्रनगर थाना क्षेत्र में एक ऑटो-रिक्शा चालक की हत्या से सनसनी फैल गई। घटना के तुरंत बाद पुलिस और स्थानीय AIMIM नेता मौके पर पहुंचे। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है।

अधिकारियों ने बताया कि राजेंद्रनगर थाना क्षेत्र के वट्टापल्ली में रविवार शाम को 10 रुपए के छुट्टे को लेकर बहस हुई थी। इसके बाद कुछ लोगों ने कथित तौर पर ऑटो-रिक्शा चालक को बेहरमी से पीटा। इस हमले में गंभीर रूप से घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषिक कर दिया।

मौके पर पहुंचे विधायक
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। स्थानीय विधायक मोहम्मद मुबीन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अस्पताल जाकर मृतक चालक के परिजनों से मुलाकात की। मृतक की पहचान उसी इलाके के रहने वाले 42 वर्षीय मोहम्मद मुकर्रम के तौर पर की गई है।

ये भी पढ़ें- Asian Games 2026: भारत को तीसरा पदक, पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम ने दिलाया सिल्वर

 

10 रुपए के पीछे हुआ विवाद
स्थानीय विधायक मोहम्मद मुबीन ने अपने बयान में कहा कि मोहम्मद मुकर्रम पर कुछ पहचान के लोगों ने कथित तौर पर हमला किया था। विधायक ने कहा, “विवाद छुट्टे पैसे को लेकर शुरू हुआ था। आरोपियों ने 200 रुपए का नोट दिया था, लेकिन 10 रुपए नहीं थे। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा। पहले गोली-गलौच की गई और फिर ऑटो-रिक्शा चालक को उसकी बच्ची के सामने बेरहमी से पीटा गया।” विधायक ने मीडिया को बताया कि आरोपियों में अजीम, सोहेब और उनके दोस्त शामिल थे।

दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
मुबीन ने आगे आरोप लगाया कि आरोपी इलाके में उपद्रवी के तौर पर जाने जाते हैं। उन्होंने कहा, “अज़ीम, शोएब और उनके साथी हिस्ट्रीशीटर हैं और पूरे वट्टापल्ली इलाके में गुंडागर्दी कर रहे हैं। एक महीने में उसी सड़क पर यह दूसरी हत्या है।” विधायक ने तेलंगाना सरकार और पुलिस से मांग की कि वे पूरी जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।

ये भी पढ़ें- युद्ध के बीच जेलेंस्की-ट्रंप की न्यूयॉर्क में होगी मुलाकात, शांति पर बढ़ी उम्मीद

 

महीने में दूसरी घटना
उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने में सड़क पर हत्या की यह दूसरी घटना है। इसलिए पुलिस को अपनी गश्त बढ़ानी चाहिए। विधायक ने अधिकारियों से यह भी आग्रह किया कि वे हैदराबाद में हत्या और हिंसा की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाएं और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

 

Exit mobile version