Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jharkhand में ऑटो रिक्शा और ट्रक की हुई टक्कर, 4 लोगों की मौत

July 26, 2023

Jharkhand में ऑटो रिक्शा और ट्रक की हुई टक्कर, 4 लोगों की मौत

खूंटीः झारखंड के खूंटी जिले में ऑटोरिक्शा और एक ट्रक के बीच टक्कर होने से चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंगलवार देर रात डोडमा इलाके के दंडटोली गांव में खूंटी-तोरपा मुख्य मार्ग पर ऑटोरिक्शा एवं ट्रक के बीच टक्कर हो गई।

तोरपा उपमंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दुर्घटना ‘‘ऑटोरिक्शा और ट्रक के बीच सीधी टक्कर’’ के कारण हुई। उन्होंने बताया कि तिपहिया वाहन में सवार एक महिला समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।एसडीपीओ ने बताया कि मृतकों में से एक की पहचान डोडमा फुटकल टोली निवासी ऑटोरिक्शा चालक विपिन किशोर भेंगरा के रूप में की गई है।

शेष तीन मृतकों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। प्रत्यक्षर्दिशयों ने बताया कि ऑटोरिक्शा का टायर फट गया था और वह विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गया। अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें