Auto-Taxi Drivers Strike: दिल्ली में आने वाले दिनों में यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि ऑटो और टैक्सी चालकों ने हड़ताल पर जाने की तैयारी शुरू कर दी है। बता दें कि यूनियनों की योजना के अनुसार 21 मई से 23 मई तक तीन दिन के लिए चक्का जाम किया जा सकता है, जिससे राजधानी में परिवहन व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है।
दिल्ली के उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सामने रखी अपनी मांगें
ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस सहित कई ड्राइवर संगठनों ने दिल्ली के उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अपनी मांगें सामने रखी हैं। यूनियन नेताओं का कहना है कि लगातार बढ़ती सीएनजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतों के कारण ड्राइवरों की आय पर भारी असर पड़ रहा है और परिवार का खर्च चलाना मुश्किल होता जा रहा है।
ये भी पढ़ें:
लगातार बढ़ रहे सीएनजी की कीमतें
चालक शक्ति यूनियन के प्रतिनिधियों के अनुसार, ईंधन की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी के विरोध में यह हड़ताल प्रस्तावित की गई है। उनका कहना है कि कई जगहों पर सीएनजी की कीमतें कुछ ही दिनों में करीब 3 रुपये प्रति किलो तक बढ़ चुकी हैं, जिससे रोजाना चलने वाले ऑटो-टैक्सी चालकों की लागत बढ़ गई है।
अगर यह हड़ताल तय समय पर होती है, तो दिल्ली में ऑफिस जाने वाले लोग, यात्री, छात्र और रेलवे व मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने वाले लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। खासकर वे लोग जो पूरी तरह ऑटो और टैक्सी सेवाओं पर निर्भर हैं, उनके लिए स्थिति चुनौतीपूर्ण हो सकती है।
ये भी पढ़ें:

