Site icon Dainik Savera Times

गुना में एविएशन एकेडमी का टू-सीटर प्लेन हुआ क्रैश, दोनों पायलट घायल

मध्य प्रदेश के गुना जिले में एयर स्ट्रिप पर टू सीटर प्लेन क्रैश हो गया। दुर्घटनाग्रस्त प्लेन एविएशन ट्रेनिंग इंटीट्यूट का बताया जा रहा है, हादसे में दो पायलट घायल हुए हैं। हादसे की सूचना पर कैंट पुलिस समेत अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। इंजन के फेल होने के कारण हादसा की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार कर्नाटक के बेलगावी एविएशन ट्रेनिंग इंटीट्यूट के एयरक्राफ्ट 152 ने रविवार दोपहर करीब एक बजे टेस्टिंग के लिए उड़ान भरी थी। कैप्टन वी चंद्र ठाकुर और पायलट नागेश कुमार करीब 40 मिनट तक एयरक्राफ्ट को उड़ाते रहे, लेकिन फिर वह एयर स्ट्रिप पर क्रैश हो गया। हादसे में दोनों पायलट घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

Exit mobile version