Dainik Savera Times

Banke Bihari Darshan: आज से 5 जनवरी तक वृंदावन आने से करें परहेज, जानें मंदिर प्रशासन ने ऐसा क्यों कहा…

Banke Bihari Darshan News: ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर प्रशासन और हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी ने नववर्ष 2026 के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं के लिए अहम दिशा-निर्देश जारी किए हैं। वहीं, मंदिर प्रशासन ने शद्धालुओं से अपील किया है कि 29 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक वृंदावन में अत्यधिक भीड़ की संभावना जताई है। इसी वजह से प्रशासन ने बाहर से आने वाले लोगों से निवेदन किया है कि अगर जरूरी न हो तो यात्रा टाल दें, या फिर भीड़ की स्थिति देखकर ही मंदिर आएं।

मंदिर में प्रवेश और बाहर निकलने का तरीका बदला
इस बार मंदिर में व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अलग रास्ता बनाया गया है और अलग रास्ता निकास के लिए ताकि भीड़ का दबाव एक जगह न पड़े और अव्यवस्था न हो। मंदिर में आते समय इन बातों का ध्यान रखें। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से कुछ खास सावधानियां रखने को कहा है क्या न लाएं जैसे बैग, कीमती सामान इनसे भीड़ में चोरी होने का खतरा बढ़ता है।

जूते–चप्पल के संबंध में –जूते–चप्पल केवल निर्धारित स्थानों पर ही उतारें। इनकी व्यवस्था मुख्य मार्गों पर की गई है। जेबकतरों और मोबाइल चोरों से सावधान रहें। बच्चों और बुज़ुर्गों की जेब में पता व मोबाइल नंबर की पर्ची जरूर रखें, ताकि कोई बिछड़ जाए तो जल्दी मिल सके।

बीमार और बुज़ुर्गों के लिए खास सलाह
भीड़ बहुत ज़्यादा रहने की वजह से प्रशासन ने सुझाव दिया है कि वृद्ध लोग, छोटे बच्चे, दिव्यांग, हृदय (हार्ट) रोगी और सांस की समस्या वाले लोग। भीड़ वाले दिनों में मंदिर आने से बचें।

दर्शन करने वाले ध्यान रखें

-खाली पेट न आएं

-अपनी जरूरी दवाएँ अपने साथ रखें

जरूरत पड़ने पर कहां संपर्क करें
अगर कोई सामान खो जाए या कोई व्यक्ति बिछड़ जाए, तो मदद के लिए गेट नंबर 2 पर और पुलिस चौकी में बने ‘खोया–पाया केंद्र’ पर आप तुरंत संपर्क कर सकते हैं।

 

Exit mobile version