Site icon Dainik Savera Times

राम मंदिर ट्रस्ट में संकट, चंपत राय के इस बयान से मची हलचल

champat roy

Ayodhya : Champat Rai’s Statement Creates Stir : अयोध्या। राम मंदिर दान चोरी मामले में चंपत राय के बयान ने घमासान मचा दिया है। उन्होंने अपने सहयोगियों से कहा कि अयोध्या में उनकी सेवा पूरी हो गई है और वह कथित विवादों के कलंक के साथ नहीं चल सकते।

एकांतवास में चंपत राय

चंपत राय फिलहाल एकांतवास में रह रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि उनके साथ विश्वासघात हुआ है। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि उनका इशारा किसकी ओर था। उल्लेखनीय है कि चंपत राय का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब ट्रस्ट के कुछ पदाधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की वकीलों के एक वर्ग की ओर से मांग की जा रही है। चंपत राय और उनके साथ ट्रस्ट में अपने पद से इस्तीफा दे चुके अनिल मिश्रा का भविष्य 6 जुलाई को अयोध्या में होने वाली श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में दो-तिहाई बहुमत से तय होने की संभावना है। अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण से उपजे हालात पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) भी सक्रिय हो गया है।

संघ पदाधिकारी ने लिया फीडबैक

संघ के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने लगभग एक सप्ताह तक अयोध्या में प्रवास कर पूरे घटनाक्रम का फीडबैक लिया और इस दौरान उन्होंने साधु-संतों, सामाजिक संगठनों, स्थानीय नागरिकों और राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े विभिन्न पक्षों से बातचीत कर स्थिति का आकलन किया। बताया जा रहा है कि इसी आधार पर तैयार की गई विस्तृत रिपोर्ट संघ के शीर्ष नेतृत्व को भेज दी गई है। संघ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र प्रचारक अनिल, प्रांत प्रचारक कौशल सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों को अयोध्या भेजा था, जिनका आधिकारिक दौरा संघ के एक वर्ग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बताया गया।

Also Read :

Exit mobile version