Dainik Savera Times

अयोध्या : राम मंदिर में लगे चौदह स्वर्णद्वार

अयोध्या: अयोध्या में बन रहे रामलला के मंदिर में सोने के दरवाजों के लगाने का काम पूरा हो गया है. राम मंदिर के भूतल पर कुल 14 सोने जड़ित दरवाजों को लगाया गया है.

मंदिर के गर्भगृह में लगा दरवाजा करीब 12 फीट ऊंचा और 8 फीट चौड़ा है. दरवाजे के चौखट के ऊपर भगवान विष्णु की शयन मुद्रा में चित्र को उकेरा गया है. राम मंदिर में कुल 46 दरवाजे लगेंगे, इनमें से 42 पर 100 किलोग्राम सोने की परत चढ़ाई जाएगी.

Exit mobile version